{"_id":"66556c03b9e35e9451588d7dcd9fb6b1","slug":"youth-was-beaten-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर गांव निवासी अरविंद (22) पुत्र मिथुनराम गुरुवार सुबह साइकिल से कहीं जा रहा था। जब वह पहाड़पुर गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन हमलावर पहुंचे और उसे रोक लिया।
विज्ञापन
इससे पहले कि अरविंद कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जमकर पीटने के बाद उसके चेहरे पर कोई पाउडर डालकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उधर से गुजरे ग्रामीणों ने अरविंद को बेहोश पड़ा देखा। वह बुरी तरह घायल था। जानकारी होने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर एसओ शिवाजी ने बताया कि घायल अरविंद के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन