{"_id":"6579d5930de95c3c97019ac4","slug":"youth-dies-in-tripling-mother-and-son-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-7809-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रिपलिंग में युवक की मौत, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रिपलिंग में युवक की मौत, मां-बेटा घायल
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। ट्रिपलिंग में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक किशोर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ व महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया है। घटना बुधवार भोर में ककरडिल्ला के निकट हुई जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र मालीपुर के रसूलपुर बाकरगंज निवासी आकाश (19), मोहित (15) व रेखा (45) बुधवार भोर में एक ही बाइक से टांडा जा रहे थे। बताया जाता है कि मोहित के पिता का बीते दिनों निधन हो गया था। उनके कर्मकांड के लिए वे तीनों टांडा स्थित महादेवा घाट जा रहे थे। कोतवाली अकबरपुर के ककरडिल्ला गांव के निकटसामने से आ रहा ट्रक अनियंत्रत हो गया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर मोहित को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ जबकि मां रेखा को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। बाइक आकाश चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
पखवाड़े में परिवार में दो मौतों से कोहराम
एक पखवाड़ा पहले ही आकाश के चाचा कृष्णमोहन का बीमारी के चलते निधन हो गया था। गत दिवस ही तेरहवीं कार्यक्रम हुआ था। जिस स्थान पर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होता है वहां तेरहवीं बाद विशेष कर्मकांड किया जाता है। इसी के लिए बुधवार को कष्णमोहन की पत्नी रेखा, पुत्र मोहित व भतीजा आकाश टांडा स्थित महादेवा घाट जा रहे थे। इस बीच आकाश की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सांत्वना देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।