फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young farmer dies due to vehicle collision

Ambedkar Nagar News: वाहन की टक्कर से युवा किसान की मौत

Wed, 20 Dec 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Young farmer dies due to vehicle collision
अंबेडकरनगर। आधुनिक ढंग से सब्जी की खेती करने वाले युवा किसान को कोतवाली क्षेत्र टांडा के आमा दरवेशपुर गांव में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मंगलवार देर शाम ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र टांडा के मेड़री गांव निवासी बृजेश (37) मंगलवार देर शाम बाइक से सूरापुर से घर जा रहे थे। जब वे आमा दरवेशपुर गांव के निकट पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया। इसी बीच जानकारी होते ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव को गांव पहुंचाया गया। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेश आधुनिक ढंग से तकनीक का उपयोग कर सब्जी की खेती करते थे। उनकी प्रेरणा से गांव के किसानों ने भी सब्जी की खेती करनी प्रारंभ कर दी थी। न सिर्फ मेड़री बल्कि आसपास के गांव के किसान भी उत्तम सब्जी उत्पादन के लिए बृजेश से संपर्क करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed