{"_id":"5dbf0b1a8ebc3e93d76c6a82","slug":"womens-complet-her-fasting-with-chaath-pooja-ambedkar-nagar-news-lko490227492","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगते सूरज को अर्घ्य देकर महिलाओं ने तोड़ा निर्जला छठ व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगते सूरज को अर्घ्य देकर महिलाओं ने तोड़ा निर्जला छठ व्रत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर तमसा नदी पर रविवार सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटी छठ व्रत रखने
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। रविवार सुबह उदय होते भगवान भास्करको अर्घ्य देने के साथ ही व्रतधारी महिलाओं ने छठ माता की आराधना की और अपने निर्जला व्रत का पारण किया। इसी पूजन-अर्चन के साथ चार दिनों से चल रहा छठोत्सव का महापर्व संपन्न हो गया। अकबरपुर नगर का तमसा तट हो या टांडा को पावन सरयू का तट। पूजन स्थल पर रविवार सुबह एक बार फिर व्रतधारी महिलाएं अपने परिजनों के साथ पहुंची।
पवित्र घाटों पर पानी खड़े होकर उदय होते भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया, और अपने पुत्रों के दीर्घायु की कामना की। सुबह की हल्की ठंड भी महिलाओं की श्रद्घा में कोई बाधा नहीं बनी। महिलाओं ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य अर्घ्य दिया।
छठ पर्व को लेकर लोगों किस तरह की प्रगाढ़ आस्था है इसकी झलक एक बार फिर रविवार सुबह देखने को मिली। भगवान भास्कर का भले ही उदय नहीं हुआ था, लेकिन अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर के पीछे बह रही तमसा नदी के तथ पर सैकड़ों महिलाओं की भीड़ पहुंच चुकी थी। साथ में परिजन भी छठ महापर्व की व्रतधारी महिलाओं की मदद के लिए तत्पर नजर आए।
विज्ञापन
गवान सूर्य के निकलने की ललिमा ज्यों ज्यों बढ़ती गई, त्यों त्यों घाट पर लोगों को उल्लास चरम पहुंचता है। भगवान भाष्कर व छठ माता के लग रहे जयकारे श्रद्घालुओं के उल्लास को और बढ़ा रहे थे। कोई महिला छठ माता के गीत गुनगुना रही थी, तो कोई जयकारे में मशगूल दिखी। पूजन-अर्चन के सभी सामान तैयार कर लिए। सूर्य की किरणें धरती की तरफ बढ़ी तो महिलाएं उन्हें पवित्र में अर्घ्य देने के लिए किनारों पर फलों से लदी सूप समेत पानी में उतरीं। पूजन सामानों से भरा सूप हाथों में लेकर महिलाओं ने पुत्रवती होने का सौभाग्य देने के लिए छठमाता का आभार जताया, और अपने पुत्रों की सलामती व दीर्घायु के लिए कामना की। यह सिलसिला सूर्योदय के काफी देर तक चलता रहा।
कुछ ऐसा ही नजारा टांडा नगर के सरयू नदी के घाट पर भी देखने को मिला। नगर के राजघाट, प्रसिद्ध श्रीहनुमान गढ़ी घाट व मुबारकपुर घाट पर पावन सरयू के तट पर निर्जला व्रत धारण किए महिलाओं ने परिवार सहित पंहुच कर उदयाचलगामी सूर्यदेव का परम्परागत विधिपूर्वक पूजन अर्चन कर अर्घ्य दिया। इस अवसर पर सरयू तट पर भोर से ही लोगों की भारी भीड़ रही। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह दिखा।
भाजपा सभासद जयप्रकाश यादव, नवनीत जायसवाल, सुधीर अग्रहरि, रामलाल सोनी आदि ने आपसी सहयोग से जनरेटर के माध्यम से प्रकाश व सजावट आदि की व्यवस्था की। छठ पर्व को लेकर आलापुर, जलालपुर, बसखारी, भीटी, महरुआ व कटेहरी आदि क्षेत्रों भी महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। जिन क्षेत्रों में नदी नही थी वहां महिलाओं ने तालाब आदि के किनारे पूजा अर्चना की।