{"_id":"677abe1e9f622fad920c0b40","slug":"white-stripes-missing-risk-of-accidents-increased-in-fog-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-127315-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सफेद पट्टियां गायब, कोहरे में बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सफेद पट्टियां गायब, कोहरे में बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन
सड़क से मिट गईं सफेद पट्टियां।
अंबेडकरनगर। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। इन अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया जाता है, लेकिन खुद सरकारी विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। ज्यादातर सड़कों पर सफेद पट्टी नहीं बनाई गई है। कुछ सड़कें ऐसी हैं, जहां सफेद पट्टी धुंधली हो गई है। कोहरे में हादसों की संख्या बढ़ने की एक बड़ी वजह ये भी है।
कोहरे से पहले सड़क के दोनों तरफ सफेद व पीली पट्टी लगा कर मार्ग पर अलग-अलग तरीके के मोड़ पर संकेत चिह्न बनाए जाते हैं। इनसे कोहरे में वाहन चलाने में काफी आसानी होती है। धुंध में यह संकेतक चालकों को काफी राहत देते हैं। साथ ही हादसों से भी बचा जा सकता है। सफेद पट्टी से चालकों को सड़क की चौड़ाई और सामने आने वाले मोड़ के बारे में आसानी से जानकारी हो जाती है।
टांडा-आजमगढ़ हाईवे पर किनारे व बीच में लगी पीले रंग की पट्टी ज्यादातर स्थानों पर पूरी तरह साफ हो चुकी है। ऐसे में कोहरे के समय वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। इसी प्रकार से अकबरपुर से टांडा को जाने वाले मार्ग पर भी सड़क के किनारे सफेद पट्टी नहीं लगी है। अकबरपुर-महरूआ मार्ग पर भी सड़क के किनारे लगी पट्टी पूरी तरह से मिट चुकी है। इस मार्ग पर झांसी व बांदा से प्रतिदिन बड़े वाहन गिट्टी की ढुलाई करते हैं, ऐसे में हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, पूर्वांचल को जोड़ने वाली दोस्तपुर मार्ग पर सफेद पट्टी लगी मिली।
विज्ञापन
जल्द बनेगी पट्टी
जिले की जिन सड़कों की पट्टी मिट चुकी है, उन्हें पुन: लगाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही जो भी सूचकांक हैं उन्हें भी साफ करने के निर्देश दिए गए हैं।
- अश्वनी पांडेय, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड