फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   When the tablet came in the hands, the face blossomed

हाथों में आया टैबलेट तो खिले चेहरे

Sat, 30 Apr 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
When the tablet came in the hands, the face blossomed
अंबेडकरनगर के फूलादेवी चन्द्रधर मिश्र विद्यालय में टैबलेट पाने के बाद खुशी का इजहार करतीं छात्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक टैबलेट सौंपे गए। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं की तकनीकी शिक्षा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

रामसमुझ सूरसती पीजी कॉलेज रतनपुर में एक दिन पहले समारोह पूर्वक छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे गए। भाजपा नेता रमाशंकर सिंह ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपते हुए उसके सदुपयोग की सलाह दी। कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा व आधुनिक ज्ञान के लिए सरकार पहल कर रही है। इस मौके पर प्रबंधक लक्ष्मीचंद्र खरवार, प्राचार्य डॉ. एसके संत, डॉ. राहुल मिश्र, डॉ. सुनीता सिंह व डॉ. बालमुकुंद मिश्र आदि मौजूद रहे। रामबख्श सिंह महाविद्यालय सकरा दक्षिण में शुक्रवार को 23 छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे गए।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपते हुए इसका महत्व समझाया। कहा सरकार की यह पहल युवाओं की तकनीकी शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर प्रबंधक राजेश्वरी पांडेय, संस्थापक डॉ. हरीश सिंह, मुन्ना सिंह व रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमती सत्यवती देवी इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नालॉजी चनगा नरहरपुर में भी टैबलेट वितरण कार्यक्रम हुआ। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपते हुए उसके बेहतर उपयोग की सलाह दी। महाविद्यालय निदेशक डॉ. वीके पांडेय व प्राचार्य प्रो एलके मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. शिवमूर्ति कनौजिया, दिनेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

रामदुलार धन देवी प्राइवेट आईटीआई कॉलेज गौरा बसंतपुर में मुख्य अतिथि गोरखपुर अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र छात्राओं को टैबलेट मुहैया कराते हुए उसकी उपयोगिता की सलाह दी। इस मौके पर प्रबंधक सुशील कांत दुबे, शिक्षक नेता अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फूला देवी चंद्रधर मिश्र महाविद्यालय चंदौका भीटी में एमए व एमसी के छात्र-छात्राओं को प्राचार्या डॉ. शालू पांडेय एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश यादव ने टैबलेट सौंपे। प्राचार्या डॉ. शालू ने छात्र-छात्राओं से शासन द्वारा उपलब्ध टैबलेट का तक तकनीकी शिक्षा में बेहतर उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर संतोष कुमार दुबे, मनोज पांडेय, सालिराम शुक्ल, रमन दुबे आदि मौजूद रहे। सरदार पटेल पीजी कॉलेज बड़ागांव जलालपुर में एमए के 62 छात्र-छात्राओं को सौंपा गया। इस मौके पर संदीप मिश्र, शैलेंद्र व असरुलहक आदि मौजूद रहे। ग्रामषि पं रामकुमार पांडेय डिग्री कॉलेज सया में प्रबंधक व एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे। इस मौके पर डॉ. दिनेश तिवारी, डॉ. राजेश तिवारी व विजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे। बाबा रामनाथ स्मारक पीजी कॉलेज बिहामदपुर में पूर्व विधायक सुभाष राय ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रबंधक गीता यादव, प्राचार्य राहुल कुमार यादव के अलावा जगदंबा प्रसाद पांडेय व महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed