फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Watchmen performed near collectorate

चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन

Mon, 04 Jan 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Watchmen performed near collectorate
अंबेडकरनगर। ग्रामीण चौकीदार संघ के बैनर तले चौकीदारों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। कहा कि चौकीदार विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। थानों में साफ-सफाई कराई जाती है। मांग के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की भी मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि ग्रामीण चौकीदारों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। उनसे थानों में ड्यूटी लगाने के नाम पर सफाई कराई जाती है। इसकी कई बार शिकायत जिम्मेदारों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। कहा कि मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की मांग अरसे से की जा रही है, लेकिन उसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

चौकीदारों ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले चौकीदारों को सम्मानित किए जाने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है। उन्हाेंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। इस दौरान मस्तराम, राजेंद्र, हरीराम, बाबूलाल, रामजियावन, सुरेश कुमार, देवनाथ, धर्मेंद्र कुमार, रामबरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed