फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers agitated by police's arbitrariness, jammed

पुलिस की मनमानी कार्रवाई से भड़के ग्रामीणों ने जाम किया सड़क

Thu, 19 Aug 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers agitated by police's arbitrariness, jammed
हजपुरा। भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा पीड़ित पक्ष की एक महिला को हिरासत में लिए जाने से परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। नाराज परिवारीजन अकबरपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग पर सैदापुर बाजार में लेट गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। पीड़ित परिवार के समर्थन में आसपास की तमाम महिलाएं व पुरुष भी सड़क पर उतर आए। स्थिति गंभीर होने की सूचना पर एसडीएम व सीओ सदर मौके पर पहुंचने। अधिकारियों ने जल्द पैमाइश कराकर समस्या का समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

रोशनगढ़ गांव निवासी सहिबूराम, विजय कुमार, मंगलराम की सैदापुर बाजार में सड़क के किनारे भूमि है। वहीं पर मौहरिया निवासी विवेक कुमार व नैली निवासी प्रेमा देवी का दावा है कि उसी भूखंड पर उनकी बैनामाशुदा भूमि है। जबकि सहिबूराम पक्ष के लोगों का कहना है कि उन लोगों की भूमि लोक निर्माण विभाग में चली गई है। उनका अब वहां कुछ नहीं है। इसके बावजूद उनकी भूमि के सामने अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि संबंधित भूखंड पर विवेक व प्रेमा पक्ष के लोगों ने गुरुवार को निर्माण शुरू कर दिया। जानकारी होने पर सहिबूराम पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना सम्मनपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि उसने शिकायत करने वाले पक्ष की तरफ की एक महिला को हिरासत में ले लिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आक्रोशित परिवारीजन सड़क पर लेट गए और सड़क को जाम कर दिया। पुलिस की मनमानी कार्रवाई की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों की महिलाएं व पुरुष पहुंच गए और सड़क को पूरी तरीके से जाम कर दिया। इससे करीब 2 घंटे तक अकबरपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग जाम रहा। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मौके पर एसडीएम सदर मुईनुल इस्लाम व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने सड़क जाम कर रहे नागरिकों को भरोसा दिलाया कि सोमवार को भूमि की पैमाइश कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। तब तक संबंधित भूमि पर कोई निर्माण नहीं करेगा। सीओ ने बताया कि महिला को हिरासत में लिए जाने जैसी कोई बात नही थी। मौके पर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस सिर्फ हटाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed