फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vice President's special train passed under tight security

कड़ी सुरक्षा में गुजरी उपराष्ट्रपति की विशेष ट्रेन

Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vice President's special train passed under tight security
अंबेडकरनगर के कटेहरी रेलवे स्टेशन से प्रेसिडेंसियल एक्सप्रेस के गुजरने के समय मौजूद डीएम व एसपी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा के बीच उपराष्ट्रपति की स्पेशल प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस शुक्रवार को जिले से होकर गुजरी। कटेहरी रेलवे स्टेेशन पर डीएम व एसपी मौजूद रहे, जबकि अन्य रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कुल 201 स्थानों पर पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे। प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस एक तरफ रेल पटरी से होकर आगे बढ़ रही थी तो डीएम व एसपी सुरक्षा के लिए सड़क मार्ग से चलते रहे। दोनों अधिकारी मालीपुर तक सड़क मार्ग से गए। जिले की सीमा से प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस के सकुशल गुजर जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शुक्रवार को लखनऊ से अयोध्या पहुंचे थे। यहां रामलला व बजरंगबली के दर्शन करने के बाद वह अकबरपुर होते हुए वाराणसी के दौरे पर निकले। इसे देखते हुए जिले में एक दिन पहले ही एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच दिया था। जनपद की लगभग 58 किलोमीटर सीमा को तीन जोन व पांच सेक्टर में बांटा गया था। रेलवे स्टेशन, के साथ रेल लाइन पर पड़ने वाले क्रॉसिंग, ब्रिज व अंडरपास पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गई थी। कुल 201 ड्यूटी स्थल निर्धारित किए गए थे। 35 गांवों को चिह्नित किया गया था जो रेलवे लाइन के नजदीक बसे हैं।
विज्ञापन

9 थाना प्रभारियों समेत करीब 500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की कमान सौंपी गई थी। इस बीच शुक्रवार को उपराष्ट्रपति की विशेष ट्रेन जिले में पहुंचने से पहले ही पुलिस सक्रिय हो गई। जिला मुख्यालय के अकबरपुर रेलवे स्टेशन के साथ ही कटेहरी, मालीपुर, जाफरगंज रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने पहरा जमा दिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की विशेष ट्रेन कटेहरी रेलवे स्टेशन से गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी यहां मौजूद थे। इसके बाद ट्रेन के अकबरपुर स्टेशन की तरफ बढ़ने के साथ ही डीएम व एसपी का काफिला भी ट्रेन के साथ सड़क मार्ग से आगे बढ़ चला। विशेष ट्रेन के कटेहरी, अकबरपुर, जाफरगंज होते हुए मालीपुर रेलवे स्टेशन पार होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि उपराष्ट्रपति की विशेष ट्रेन अकबरपुर रेलवे स्टेशन से 3 बजकर 27 मिनट पर गुजरी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि उपराष्ट्रपति की विशेष ट्रेन जिले से गुजरने के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed