फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uttar Pradesh has become a model in the country in terms of security, good governance and development

Ambedkar Nagar News: सुरक्षा, सुशासन व विकास के रूप में देश में मॉडल बना उत्तर प्रदेश

Tue, 25 Mar 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh has become a model in the country in terms of security, good governance and development
 राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम को संबो​धित करते एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला - फोटो : संवाद
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज हुआ। यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम से मुख्य अतिथि एमएलसी/ प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कुंभ मेले पर आधारित वीडियो व विकास कार्यक्रमों पर आधारित वीडियो का प्रसारण किया गया। सूचना विभाग से उपलब्ध कराई गई प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तक का विमोचन किया गया। डीएम अविनाश सिंह ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि वंचित को वरीयता को मूल मंत्र मानकर सरकार छह करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता प्राप्त की है। इसी प्रकार उन्होंने गरीब कल्याण, कृषि विकास सेक्टर, गेहूं खरीद, धान खरीद, कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, नगरीय विकास, उर्जा, औद्योगिक विकास निवेश, रोजगार की स्थिति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सांस्कृतिक पुनरुत्थान का अमृतकाल,आर्थिक परिवेश के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि प्रदेश में हमारा जनपद अग्रणी जनपद के रूप में उभरा है। निरंतर तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद ने कहा कि गरीबों को पक्की छत मिली। आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज हो रहा है। कटेहरी में मिनी स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है। शहर के चारों तरफ बाईपास बन जाने से आवागमन की सुविधा सुचारू हुई है।
बॉक्स
कुंभ के पावन जल का वितरण, योजनाओं से किया लाभान्वित
राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में महाकुंभ से लाए गए जल का वितरण किया गया। साथ ही लघु नाटिका भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एनआरएलएम योजना व कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास का स्वीकृति पत्र व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को मकान की डेमो चाभी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के पांच लाभार्थियों, सहित दिव्यांग क्रिकेटर इरफान हैदर ग्राम रसूलपुर बाकरगंज, कृषि क्षेत्र में अभिनव प्रयास व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के चार लाभार्थियों को चयन का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री स्कूल किट भी दी गई। पुलिस विभाग के 10 दरोगा व 10 सिपाहियों मोबाइल वितरण भी किया गया।

बॉक्स
स्टॉलों का किया अवलोकन
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विभिन्न विभागों के स्टॉल व प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद सभी विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर जानकारी देने व यहां आने वाले पात्र लाभार्थियों को सुगमता से योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, एसपी केशव कुमार, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता के अलावा जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed