{"_id":"64ada356794c58dd120c9324","slug":"uniform-money-ambedkar-nagar-news-c-13-1-329523-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो लाख बच्चों को इसी माह मिलेगा यूनिफॉर्म का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो लाख बच्चों को इसी माह मिलेगा यूनिफॉर्म का पैसा
Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1582 परिषदीय विद्यालयों के लगभग दो लाख छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें जल्द ही नई ड्रेस, जूता-मोजा व स्कूली बेग मिल सकेगा। इसके लिए जुलाई माह के अंत तक विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी योजना के तहत पैसे पहुंच जाएंगे। सभी बच्चों के अभिभावकों के खाते में 23 करोड़ चार लाख रुपये भेजे जाएंगे।
परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हर वर्ष दो जोड़ी नई ड्रेस के साथ ही जूता-मोजा, बैग व स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए डीबीटी योजना के तहत हर विद्यार्थी के अभिभावक के खाते में 1200 रुपये की राशि भेजी जाती है। मालूम हो कि जिले के 1582 परिषदीय विद्यालयों में दो लाख 11 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं।
डीबीटी के तहत अभिभावकों के खाते में भेजे जाने वाले राशि में से दो जोड़ी ड्रेस के लिए 300 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये, जूता-मोजा के लिए 125, बैग के लिए 175 तथा स्टेशनरी के लिए 100 रुपये दिए जाते हैं। नए शिक्षा सत्र में छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए बीएसए कार्यालय से शासन ने सभी विद्यार्थियों का डाटा मांगा था। बीएसए कार्यालय के अनुसार प्रथम चरण में एक लाख 92 हजार छात्र-छात्राओं का डाटा शासन को भेज दिया गया है। शेष छात्र-छात्राओं के डाटा को दुरुस्त किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे भी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
शीघ्र मिलेगी राशि
लगभग दो लाख छात्र-छात्राओं का डाटा भेजा गया है। जुलाई माह के अंत तक डीबीटी योजना के तहत 1200 रुपये की राशि प्रत्येक छात्र-छात्राओं के अभिभावक के खाते में पहुंच जाएगी। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए