{"_id":"68729448bbd8419d8b0ec700","slug":"two-women-a-young-woman-and-a-teenager-got-burnt-due-to-lightning-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-138460-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली गिरने से दो महिलाएंए युवती व किशोरी झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली गिरने से दो महिलाएंए युवती व किशोरी झुलसीं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल शिखा।
अंबेडकरनगर। बिजली की चपेट में आने से दो महिलाएं और दो किशोरियां झुलस गईं। धान की रोपाई करते समय यह हादसा हुआ। तीन का इलाज जिला अस्पताल तो एक का निजी अस्पताल में चल रहा है।
अकबरपुर के श्रवणक्षेत्र के करमपुर गांव निवासी झिन्ने गौड़ अपनी बेटी प्रियंका (30) और शिखा (15) के अलावा गांव के आशाराम की बेटी सलोनी (12) और गिरीशा यादव (30) के साथ दोपहर चार बजे के करीब धान की रोपाई करने खेत गए थे। इसी दौरान आसमान में काले बादल छाने और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे बाद 4:30 बजे खेत से कुछ दूरी पर तेज आवाज के साथ बिजली गूलर के पेड़ पर गिरी। इसके बाद उससे टकराकर खेत में धान की रोपाई करने वालों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें धान की रोपाई कर रहे लोग झुलस गए। यह दृश्य देख खेत के आसपास खड़े ग्रामीण भाग खड़े हुए और आसपास चीख पुकार मच गई।
हादसे के कुछ देर बाद ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े। इसके बाद आनन फानन ग्राम प्रधान मुकुल मिश्रा के साथ ग्रामीण सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्रियंका, शिखा और सलोनी का इलाज चल रहा है। गिरीशा को उनके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। देर शाम तक चारों खतरे से बाहर थे। घटना की खबर मिलते ही श्रवणक्षेत्र चौकी प्रभारी संदीप विश्वकर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलाें का हाल जाना।