फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two miscreants shot in encounter, one constable injured

Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, एक सिपाही घायल

Mon, 08 Apr 2024 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants shot in encounter, one constable injured
आलापुर (अंबेडकरनगर)। दुस्साहसिक ढंग से चोरी की कई वारदात के बाद जिले की स्वाट व दो थानों की पुलिस टीम ने रविवार देर रात मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय बदमाशों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जबकि एक सिपाही के हाथ में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए तीन बदमाशों को पुलिस ने बाद में घेराबंदी कर सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। सभी बदमाश लखीमपुर खीरी जनपद के हैं।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर लूट करने तथा कई अन्य घटनाओं को एक के बाद एक अंजाम देने से लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने आलापुर व हंसवर पुलिस टीम के अलावा स्वाट टीम को भी घटना के खुलासे में लगाया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सात अप्रैल की रात 11 बजे पुलिस टीम आलापुर में जांच कर रही थी। इसी दौरान हंसवर की तरफ से पांच लोग पैदल आते दिखे। पुलिस टीम को देख वे सब भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाया तो बदमाश फायरिंग करने लगे। इसी बीच पुलिस ने जवाबी फायर किया। इससे दो बदमाश घायल हो गए जबकि तीन फरार हो गए। गोली लगने से घायल बदमाशों की पहचान गया प्रसाद पासी निवासी रायपुर थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी तथा रामजी पासी निवासी ओझाव थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही बृजेश मौर्य के हाथ में भी गोली लग गई। सिपाही व दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में लाकर उपचार कराया गया।
छापे में पकड़े गए तीन अन्य
पुलिस प्रशासन के अनुसार रविवार रात हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए थे। इन्हें सोमवार सुबह आलापुर थाना क्षेत्र के पिपरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इन तीनों की पहचान रामबली निवासी कैराती ईशानगर, कमलेश निवासी ईशानगर तथा विक्रम निवासी ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। पुलिस ने इन तीनों बदमाशों तथा जिला अस्पताल में भेजे गए दोनों बदमाशों को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इन बदमाशों के खिलाफ आलापुर, हंसवर व लखीमपुर खीरी जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं।
नकदी व जेवर बरामद
पुलिस ने दो तमंचा व कई कारतूस बरामद करने के साथ ही चोरी की गई रकम में से 52 हजार रुपये नकद तथा कई जोड़ी जेवर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed