फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two doctors found absent in district hospital, salary stopped

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में दो डॉक्टर मिले गैरहाजिर, वेतन रोका

Thu, 30 May 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two doctors found absent in district hospital, salary stopped
अंबेडकरनगर। अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का जायजा लिया। यहां तैनात डॉ. रवि विक्रम अनुपस्थित मिले। इस पर उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। ब्लड बैंक में नौ मात्र नौ यूनिट खून उपलब्ध पाया गया। वहीं मन कक्ष के निरीक्षण में महिला चिकित्सक के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

अपर सीएमओ बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचे। वहां एलटी राजेंद्र प्रसाद चौहान, काउंसलर दीप्ति द्विवेदी आदि मौजूद मिले। वहीं चिकित्सक डॉ. रवि विक्रम ड्यूटी पर नहीं पाए गए। ऐसे में अपर सीएमओ ने उनका एक दिन वेतन रोकते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। अपर सीएमओ ने ब्लड उपलब्धता का भी हाल जाना। बताया गया कि इस समय मात्र नौ यूनिट ब्लड उपलब्ध है। इस पर अपर सीएमओ ने अविलंब शिविर लगाकर ब्लड की मात्रा बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्हाेंने यह भी कहा कि किसी भी कार्ड पर सीएमएस की अनुमति के बगैर ब्लड न दिया जाए। उन्होंने यहां तैनात कर्मचारियों को ड्यूटी को लेकर पूरी तरह से सजग रहने को कहा।
विज्ञापन

अपर सीएमओ ने यहां से अस्पताल परिसर स्थित मनोवैज्ञानिक चिकित्सा से जुड़े मन कक्ष का निरीक्षण किया तो वहां ताला लगा मिला, उन्होंने इस पर नाराजगी प्रकट की। यहां तैनात क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट फौजिया का एक दिन का वेतन रोकते हुए अनुपस्थित होने का स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
इन समूहों का नहीं है ब्लड
अपर सीएमओ के निरीक्षण में सौ यूनिट क्षमता के ब्लड बैंक में मात्र नौ यूनिट खून उपलब्ध मिला। इसमें ए-पॉजिटिव पांच यूनिट, बी पॉजिटिव एक यूनिट, ओ पॉजिटिव तीन यूनिट उपलब्ध मिला। जबकि एबी निगेटिव, बी-निगेटिव, ओ-निगेटिव व ए-निगेटिव समूह का रक्त उपलब्ध नहीं था। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जल्द ही शिविरों का आयोजन कर ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed