फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two brothers sentenced to one year in prison for assault and intimidation

Ambedkar Nagar News: मारपीट व धमकी के मामले में दो भाइयों को एक साल की सजा

Sat, 19 Sep 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two brothers sentenced to one year in prison for assault and intimidation
अंबेडकरनगर। करीब 28 साल पुराने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में न्यायालय जेसीडी/जेएम ने दो भाइयों को एक-एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कुल 1500 रुपये के अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

भीटी थाने में दर्ज इस मामले से संबंधित मामले में दखपुर निवासी सगे भाई आशाराम और बलराम को न्यायालय ने दोषी माना। न्यायालय ने अभियुक्तों की उम्र और आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिवीक्षा अपराधी अधिनियम की धारा चार का लाभ भी दिया। इसके तहत दोनों को छह माह की परिवीक्षा अवधि के लिए इस शर्त पर रिहा किया गया कि वे सदाचारी बने रहेंगे और 20-20 हजार रुपये के बंधपत्र तथा दो-दो प्रतिभूति प्रस्तुत करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed