फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two AC Buses From Ambedkarnagar to Agra

अकबरपुर से आगरा तक शुरू हुआ एसी बस का संचालन

Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two AC Buses From Ambedkarnagar to Agra
अंबेडकरनगर। अकबरपुर से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अकबरपुर बस स्टेशन से आगरा तक के लिए दो एसी बसों का संचालन शुरू हो गया है। हर दिन सुबह साढ़े सात बजे अकबरपुर से जाने वाली 40 सीटेड बस में चार्जर व पानी की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लंबे समय से अकबरपुर बस स्टेशन से आगरा व दिल्ली के लिए एसी बसों के संचालन की मांग चली आ रही थी। वैसे तो आजमगढ़ से अकबरपुर होते हुए दिल्ली व आगरा तक के लिए आधा दर्जन एसी बसें संचालित होती हैं, लेकिन ज्यादातर पहले से ही यात्रियों से भरी होने के चलते जिला मुख्यालय के यात्रियों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में अकबरपुर से ही एसी बसों के संचालन की मांग ने जोर पकड़ लिया था। यात्रियों के हित को देखते हुए बीते दिनों शासन ने अकबरपुर बस स्टेशन से आगरा तक के लिए दो एसी बसों के संचालन को हरी झण्डी प्रदान कर दी। बीते दिनों दो एसी बस अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल भी हो गईं।
विज्ञापन

रोडवेज के कर्मचारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि एसी बसों का संचालन गत दिवस से प्रारंभ कर दिया गया है। प्रतिदिन एक बस सुबह साढ़े सात बजे अकबरपुर बस स्टेशन से आगरा के लिए प्रस्थान करती है। 40 सीटेड वाली एसी बस में मोबाइल चार्ज करने की सुविधा के साथ ही पेयजल की भी व्यवस्था यात्रियों के लिए उपलब्ध है। आगरा तक का किराया 981, जबकि लखनऊ तक का किराया 373 रुपये है। यह बस अकबरपुर से प्रस्थान करने के बाद गोसाईगंज, अयोध्या, भेलसर, भिटरिया, कामता, आलमबाग, कन्नौज बाइपास होते हुए आगरा पहुंचेगी। उधर एआरएम मोहम्मद कमाल खां ने बताया कि अकबरपुर बस स्टेशन को दो एसी बसें मिली हैं। यह बस आगरा तक संचालित हो रही है। हर दिन एक बस का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed