फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Truck driver dies due to electrocution

करंट लगने से ट्रक चालक की मौत

Sun, 07 Aug 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Truck driver dies due to electrocution
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर नगर स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय के निकट शौच के लिए गए ट्रक चालक की खेत में लगे कटीले तार में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। विद्युत प्रवाहित यह तार खेत में मवेशियों को जाने से बचाने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी विकास यादव (26) ट्रक चलाता था। रविवार को वह ट्रक लेकर निकला था। पुराने एआरटीओ कार्यालय के निकट सड़क के किनारे ट्रक खड़ा कर वह शौच के लिए चला गया। बताया जाता है कि वह जहां गया था, वहां स्थित एक खेत को मवेशियों से बचाने के लिए चारों तरफ कटीले तार लगाए गए थे। इसके अलावा उसमें करंट भी दौड़ाया गया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसी दौरान विकास का हाथ कटीले तार से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर मिले विकास के भाई प्रदीप ने कहा कि यदि तार में करंट न दौड़ाया गया होता, तो उसके भाई की जान नहीं जाती। ऐसे में मामले में कार्रवाई के लिए अकबरपुर कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed