{"_id":"646661ad89128053450de307","slug":"tried-to-rape-the-girl-the-accused-was-beaten-fiercely-ambedkar-nagar-news-c-13-1-242360-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बालिका से दुष्कर्म को कोशिश, आरोपी की जमकर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बालिका से दुष्कर्म को कोशिश, आरोपी की जमकर पिटाई
विज्ञापन
टेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी। घटना के चलते बुधवार देर रात तक गांव से लेकर थाने तक हंगामे का माहौल रहा।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिन पहले रिश्तेदारी में आया शिवम उर्फ अन्नू निवासी मड़ना थाना महराजगंज जनपद अयोध्या ने गांव की एक बालिका को बहला फुसलाया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पीट दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बुधवार देर रात ही आक्रोशित लोग थाने पहुंचे और तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। इस बीच पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार के प्रयास आदि में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म का प्रयास करने की धारा में केस दर्ज किया गया है। (संवाद)