फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Transport Corporation's Tanda workshop will be inaugurated soon

जल्द होगा परिवहन निगम के टांडा वर्कशाॅप का लोकार्पण

Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation's Tanda workshop will be inaugurated soon
अंबेडकरनगर। टांडा नगर में राज्य परिवहन निगम के वर्कशॉप का जल्द ही शुभारंभ होगा। यह भरोसा प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुलाकात के दौरान एमएलसी हरिओम पांडेय को दिया। एमएलसी ने एक दिन पहले मंगलवार को लखनऊ में परिवहन मंत्री से मुलाकात कर उन्हें जिले में परिवहन सेवाओं की बेहतरी के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि टांडा में वर्कशाप का जो निर्माण चल रहा है, उसे जल्द पूरा कराया जाए। परिवहन मंत्री ने इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक को फोन कर उनसे वार्ता की। इसके बाद मंत्री ने कहा कि निर्माण लगभग पूर्ण है। मैं जल्द ही लोकार्पण करने अंबेडकरनगर आऊंगा। एमएलसी ने अकबरपुर डिपो के मौजूदा स्थान पर लंबे समय से स्थानाभाव का जिक्र करते हुए कहा कि डिपो को मुख्य शहर से बाहर शिफ्ट किया जाए। इससे नए डिपो में यात्री की सुविधाएं बढ़ सकेंगी।
विज्ञापन

जलालपुर व आलापुर तहसील मुख्यालय पर बस स्टेशन निर्माण की मांग करते हुए समुचित बसों का संचालन शुरू करने पर जोर दिया। अकबरपुर से मालीपुर, शाहगंज होते हुए जौनपुर व वाराणसी तक तथा अकबरपुर से मालीपुर, शाहगंज व जौनपुर होते हुए विंध्याचल धाम तक प्रतिदिन दो दो जोड़ी बस चलाए जाने की मांग किया, जिससे यात्रियों को धार्मिक स्थान पर आने जाने की बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अकबरपुर से तिवारीपुर, मिझौड़ा, नंशा बाजार, तारून बाजार, रामपुरभगन व पिपरी चौराहा होते हुए अयोध्या तक रोडवेज बस संचालन कराए जाने की मांग किया। परिवहन मंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक प्रक्रिया सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed