{"_id":"5dc06e368ebc3e01665e6b38","slug":"train-late-ambedkar-nagar-news-lko490443453","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त रही पैंसेजर, घटों विलंब से पहुंची 6 ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरस्त रही पैंसेजर, घटों विलंब से पहुंची 6 ट्रेन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धुंध के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी का दौर जारी है। सोमवार को भी पैसेंजर अप व डाउन जहां निरस्त रही, वहीं छह अन्य ट्रेनें घंटों देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब से चलने के चलते गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को भटकने को मजबूर होना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए रेलवे प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए।
बीते कुछ दिनों से धुंध छाई हुई है। इससे एक तरफ जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं इसका प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी दो ट्रेन जहां निरस्त रही, वहीं छह अन्य ट्रेन घंटों विलंब से चलीं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली पैंसेंजर डाउन व शाम 4:10 पर आने वाली पैसेंजर अप के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। इसके चलते संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए दूसरी ट्रेन का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।
इसके अलावा फरक्का डाउन निर्धारित समय अपराह्न 2:22 से 2 घंटा, दून अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 1:16 से तीन घंटा, दून डाउन दोपहर 12:20 से दो घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। फरक्का अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 7:39 से दो घंटा, कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:42 से 3 घंटा व गंगा सतलज डाउन एक्सप्रेस ट्रेन अपराह्न 3:29 से दो घंटा विलंब से चली। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को गंतव्य तक जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई थी।