{"_id":"daad05d91591946fcaeab1b66ffab5a9","slug":"toppers-reached-lucknow-for-honour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित होने को लखनऊ पहुंचे मेधावी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित होने को लखनऊ पहुंचे मेधावी
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि इस बार भी अमर उजाला ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को लखनऊ में एक जुलाई को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया है।
विज्ञापन
इस बार भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छात्र छात्राओं के बीच होंगे और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए आवश्यक प्रेरणा देंगे। हाईस्कूल में सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज की छात्रा स्मिता पटेल जिले से चयनित हुई है।
विज्ञापन
लखनऊ रवाना होने से पूर्व स्मिता ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार प्राप्त करने के बारे में सोचकर ही वह रोमांचित है। अमर उजाला का आभार प्रकट करते हुए पिता बृजेश पटेल ने कहा कि उसके चलते ही उनकी पुत्री को यह बड़ा मौका मिलने जा रहा है। निश्चित तौर पर इससे अन्य छात्र छात्राएं भी प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
उधर इंटरमीडिएट के छात्र दीपक गोस्वामी ने भी सम्मानित होने को लेकर उल्लास का इजहार किया है। जयबजरंग इंटर कालेज रामनगर के छात्र दीपक ने अमर उजाला को थैंक्स कहते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आगे बढने की प्रेरणा मिलती है। बताया कि वह पढ़ाई के सिलसिले में कोटा था। वहां से वह लखनऊ पहुंचा है।