{"_id":"62585b87d25c4048050871a5","slug":"today-the-vice-president-will-pass-through-the-district-there-will-be-tight-security-ambedkar-nagar-news-lko6261444157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले से गुजरेंगे उपराष्ट्रपति, रहेगी कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले से गुजरेंगे उपराष्ट्रपति, रहेगी कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अयोध्या से चलकर अकबरपुर होते हुए उपराष्ट्रपति के वाराणसी दौरे को लेकर जिले में भी पुलिस सक्रिय हो गई है। उपराष्ट्रपति 15 अप्रैल को अकबरपुर स्टेशन से होकर गुजरेंगे। इसे देखते हुए जिले के सभी रेलवे स्टेशन व रेल मार्ग पर कड़ी चौकसी रहेगी। 9 थाना प्रभारियों समेत लगभग 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन व क्रॉसिंगों समेत रेलवे लाइन पर तैनात रहेंगे। तीन जोन व पांच सेक्टर में बरती जाने वाली सुरक्षा के दौरान कुल 201 ड्यूटी स्थल पुलिस ने चिह्नित किए हैं। गुरुवार को एसपी ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर पहुंचकर तैयारियों का रिहर्सल कराया। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन में ड्यूटी से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शुक्रवार को लखनऊ से अयोध्या होकर वाराणसी जाएंगे। उनका यह दौरा रेल मार्ग से विशेष ट्रेन से होगा। अयोध्या के मुख्य आयोजन में भाग लेने के बाद वे अंबेडकरनगर जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों व क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे। इसे लेकर रूट की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कमान संभाल ली है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जनपद सीमा लगभग 58 किलोमीटर है। ऐसे में 35 गांव चिह्नित कर ड्यूटी लगायी गई है। सुरक्षा ड्यूटी को 3 जोन में विभाजित किया गया है। इसमें पांच सेक्टर बनाए गए हैं। कुल 201 ड्यूटी स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसमें रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा के मद्देनजर 49 ड्यूटी स्थल, रूफटॉप पर 106 ड्यूटी स्थल, रेलवे द्वारा 32 ड्यूटी स्थल व 14 अन्य स्थल निर्धारित हैं। साथ ही 4 क्यूआरटी टीम सक्रिय रहेगी।
यह टीम जनपद सीमा के रेलवे स्टेशन कटेहरी, अकबरपुर, जाफरगंज मालीपुर की निगरानी करेगी। सुरक्षा व्यवस्था में 9 थाना प्रभारी, 42 उपनिरीक्षक, 380 पुरुष व 68 महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। एक कंट्रोल रूम की स्थापना भी कर दी गई। पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि जनपद क्षेत्र के रेल मार्ग, रेलवे क्रॉसिंग, ओवरब्रिज, अंडरपास, रेलवे लाइन के आसपास आवासीय घनी आबादी, बैरियर आदि स्थानों पर सख्त पहरा रहेगा। बाद में एसपी ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा को चाक चौबंद रखा जाए।