फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   This time wheat will be sown in one lakh 19 thousand hectares

Ambedkar Nagar News: इस बार एक लाख 19 हजार हेक्टेयर में होगी गेहूं की बोआई

Fri, 18 Oct 2024 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
This time wheat will be sown in one lakh 19 thousand hectares
अंबेडकरनगर। जनपद में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने को लेकर कृषि विभाग ने पहल शुरू कर दी है। इस वर्ष एक लाख 19 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई का लक्ष्य निर्धारित है। साथ ही मोटे अनाज के तौर सबसे ज्यादा चना की 5803 हेक्टेयर में बोआई की जाएगी।
विज्ञापन

रबी फसल की बोआई 20 अक्टूबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक समाप्त हो जाती है। इसके लिए किसानों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। खेतों की जोताई के साथ ही समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ स्थानों पर मोटे अनाज और तिलहन की बोआई के लिए खेतों में पर्याप्त मात्रा में नमी न होने की वजह से खेतों में पानी भरने का काम भी शुरू हो गया है, ताकि बीज का जमाव अच्छे तरीके से हो।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पिछले वर्ष जनपद में एक लाख 17 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई की गई थी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष गेहूं की फसल का रकबा दो हजार हेक्टेयर बढ़ेगा। कृषि विभाग ने गेहूं के साथ ही अन्य रबी फसलों की बोआई की तैयारी शुरू कर दी है। फसलों की बोआई के लिए बीजों की मांग उप्र बीज विकास निगम समेत अन्य सरकारी संस्थाओं से की गई है। इस वर्ष 6773 क्विंटल गेहूं का बीज वितरण करने को लेकर विभाग बीज निगम को पत्राचार कर चुका है। विभाग का कहना है कि रबी की बोआई का समय आ गया है। गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों की बोआई किसान एक सप्ताह में शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बीजों की है मांग
गेहूं की जिन प्रजातियों की मांग है, उसमें डीबीडब्ल्यू 303, डीबीडब्ल्यू 327, डीबीडब्ल्यू 222,
डीबीडब्ल्यू 187, एचडी 3226, एचडी 3237 शामिल हैं। किसानों का मानना है कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार इन बीजों की बोआई होने पर अच्छे ढंग से उत्पादन हो सकेगा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर जल्द से जल्द इनकी उपलब्धता कराने पर जोर दिया है।


किसानों को मिलेंगे पर्याप्त बीज
रबी फसल की बोआई का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इसकी बोआई के लिए किसानोंं को विभाग की तरफ से पर्याप्त मात्रा में बीज की व्यवस्था कराई जाएगी। - पीयूष राय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article