Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The Muslim community must develop its own leadership: Dr. Ayyub

मुस्लिम समाज को अपना नेतृत्व खड़ा करना होगा : डॉ. अय्यूब

Sun, 29 Nov 2026 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
The Muslim community must develop its own leadership: Dr. Ayyub
टांडा के एकता मैदान में रविवार को पीस पार्टी के सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब का
विद्युतनगर। टांडा के एकता मैदान में रविवार को पीस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने कहा कि मुस्लिम समाज को राजनीतिक दलों के भरोसे रहने के बजाय अपना नेतृत्व खड़ा करना होगा। जब तक समाज एकजुट होकर अपना रहनुमा नहीं चुनेगा, तब तक उसका विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर मुस्लिमों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कहा कि इन दलों ने भाजपा का भय दिखाकर मुस्लिमों का वोट तो हासिल किया, लेकिन उनकी सुरक्षा और हितों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि दलित समाज मायावती, यादव समाज अखिलेश यादव और अन्य जातियां अपने नेताओं को अपना रहनुमा मानती हैं, जबकि मुस्लिम समाज का अपना कोई नेतृत्व नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. अय्यूब ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि मदरसों और दरगाहों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं तथा थानों में मुस्लिमों का शोषण हो रहा है। उन्होंने बुनकरों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूरा टैक्स देने के बावजूद कपड़ा उद्योग और बुनकरों के हित में सरकार ने कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां का जिक्र करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव की भी आलोचना की। साथ ही एसआईआर के बाद जनगणना और एनसीआर लागू होने की आशंका जताई। कहा कि इससे मुस्लिमों के सामने अपनी पहचान साबित करने की चुनौती खड़ी हो सकती है। सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाम सरवर, जिलाध्यक्ष मोहम्मद असद, मोहम्मद असलम, उपेंद्र दूबे, जिकरान अंसारी और किरन देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed