{"_id":"65a96a7d2c25ee521901a37b","slug":"the-investigation-started-after-film-and-kit-arrived-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-9691-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फिल्म व किट पहुंची तो शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फिल्म व किट पहुंची तो शुरू हुई जांच
Thu, 18 Jan 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
पखवाड़े भर से कटेहरी सीएचसी में ठप था एक्सरे व हेल्थ एटीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। करीब एक पखवाड़े बाद स्ट्रप व फिल्म आने के साथ ही कटेहरी सीएचसी में ठप हेल्थ एटीएम व एक्सरे जांच शुरू हो गई है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को अब भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जांच ठप हो जाने के मरीजों व तीमारदारों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था।
जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर कटेहरी सीएचसी में मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि इनके ठीक से संचालित न होने के चलते मरीजों व तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। करीब एक पखवाड़े से अस्पताल में शुगर किट सहित एक्सरे फिल्म खत्म हो जाने से हेल्थ एटीएम के साथ ही एक्सरे जांच भी ठप पड़ी थी। इससे यहां आने वाले मरीज मायूस होकर वापस लौट रहे थे।
लंबे इंतजार के बाद बुधवार देर शाम अस्पताल में स्ट्रप के साथ ही फिल्म पहुंच गई। बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचने पर मरीजों को जांच का लाभ दिया गया। सीएचसी प्रभारी अंकुश पटेल ने बताया कि दोनाें जांच अब सुचारु रूप से चल रही हैं। 10 लोगों ने हेल्थ एटीएम से जांच कराई जबकि पांच लोगों का एक्सरे भी किया गया।