{"_id":"68067e635f68c89a040bdf58","slug":"the-governor-congratulated-on-the-success-of-the-handball-championship-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-133142-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राज्यपाल ने हैंडबॉल चैंपियनशिप की सफलता पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राज्यपाल ने हैंडबॉल चैंपियनशिप की सफलता पर दी बधाई
Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में हो रही 47वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप की सफलता पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बधाई संदेश प्रेषित किया है। संदेश में उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देशभर के 600 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी प्रशंसनीय है।
उन्होंने खेलों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास का माध्यम बताया। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यह चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों को नई दिशा प्रदान करेगी और उच्च खेल प्रतिमान स्थापित होंगे। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आयोजन से संबंधित प्रकाशित पुस्तिका में ऐसे प्रेरणादायक लेख सम्मिलित होंगे जो युवाओं में खेलों के प्रति रुचि को और अधिक प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। (संवाद)