{"_id":"633b2499abf06b66341cb14c","slug":"the-condition-of-ten-roads-will-improve-with-rs-1-74-crore-ambedkar-nagar-news-lko651329680","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.74 करोड़ रुपये से सुधरेगी दस सड़कों की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.74 करोड़ रुपये से सुधरेगी दस सड़कों की दशा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र कटेहरी की क्षतिग्रस्त 10 सड़कों की मरम्मत को शासन ने हरी झंडी दे दी है। 1.74 करोड़ की लागत से होने वाली मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को सौंपा गया है। पहली किस्त की रकम मिल गई है। सड़क की मरम्मत हो जाने पर लगभग 90 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
ग्रामीणों को आवागमन संबंधी सुविधा के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा नई सड़कों के निर्माण के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है। इसी क्रम में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की 10 उन सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है जो मौजूदा समय में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। एक करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये की लागत से मरम्मत का काम होगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को शासन से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मिल गए हैं।
जिन सड़कों की मरम्मत होनी है, उनमें सेमरी संपर्क मार्ग, रेड़वीनगर से मनिहारपुर मुस्लिम बस्ती तक संपर्क मार्ग, तुलसीपुर चौराहा से मीठेगांव पुल तक संपर्क मार्ग, अकबरपुर गौहनिया मार्ग से भरुथुआ सरैया संपर्क मार्ग, रामनगर कर्री से दुधिरा संपर्क मार्ग, दुल्लापुर संपर्क मार्ग, धरमापुर संपर्क मार्ग, मोहममदपुर रायगंज संपर्क मार्ग, घरवासपुर चौबे से बैजपुर संपर्क मार्ग व हीड़ीपकड़िया संपर्क मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
ये सभी सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अरसे से इनकी विधिवत मरम्मत कराने की मांग की जा रही है। जगह-जगह से सड़क उखड़ जाने के चलते सामान्य आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। अब जल्द ही प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों की मरम्मत कराए जाने के निर्णय का लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिल सकता है।
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की 10 सड़कों की सूची मरम्मत के लिए शासन से प्राप्त हो गई है। पहली किस्त की राशि भी मिल गई है। शीघ्र ही काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी सड़कों की मरम्मत के लिए सूची मिल जाएगी।
-सौरभ सिंह, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी