{"_id":"629f9681c858090bd86d873a","slug":"the-achievements-of-the-government-were-told-by-taking-out-a-bike-rally-ambedkar-nagar-news-lko6341775179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकाल बताईं सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकाल बताईं सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय विकास तीर्थ बाइक रैली निकालते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर नगर में बाइक रैली निकाली। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह रुककर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नाम विश्व में ऊंचा हुआ है।
कलेक्ट्रेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विवेक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते आठ वर्ष में भारत के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। आमजन के लिए केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना, आवासीय योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना समेत विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर नेतृत्व का ही नतीजा है कि विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। विकसित देश भी अब भरोसा करने लगे हैं। यही कारण है कि विकसित देश बड़ी संख्या में भारत में निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
रैली ने पटेलनगर, बस स्टेशन, पुराने तहसील तिराहे, फव्वारा तिराहे, शहजादपुर चौक, सब्जी मंडी, नई सड़क समेत नगर के अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सत्यम आदि मौजूद रहे।