फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ten injured in accidents

हादसों में दस जख्मी

Mon, 16 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 16 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ten injured in accidents
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

 विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत दस लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


 थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मीरमलुकपुर गांव निवासी मोनू (19) पुत्र आज्ञाराम रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी थाना अंतर्गत गोविंदपुर गनेशपुर गांव निवासी दिलावर आलम (15) पुत्र मोहम्मद शफीक रविवार देर शाम साइकिल से अकबरपुर आते समय एक पेट्रोलपंप के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गांव निवासी सोमदेव (40) पुत्र रामचेत रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय फायर स्टेशन के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली बाजार निवासी रामतीरथ (32) पुत्र जगराम सोमवार सुबह बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

 थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत बहलोलपुर गांव निवासी पीरमोहम्मद (50) पुत्र अब्दुल रविवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी संजय (19) पुत्र जतन रविवार देर शाम बाइक से जाते समय फव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

इसी थाना अंतर्गत मुबारकपुर मरैला निवासी संतराम (60) पुत्र कलपू रविवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी रमेश (32) पुत्र मुंशीलाल रविवार देर शाम बाइक से कटेहरी जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

 इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी सोनू (22) पुत्र मोहम्मद अजीज सोमवार सुबह बाइक से कलेक्ट्रेट जाते समय बस स्टेशन के निकट अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।


फैजाबाद जनपद के तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगढ़वा गांव निवासी अवधेश (19) पुत्र रामकिशोर सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय यादव नगर तिराहा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed