{"_id":"64ac48660c9519b7ae090ed4","slug":"teachers-will-get-tablets-ambedkar-nagar-news-c-13-1-328032-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: परिषदीय शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट, ऑनलाइन होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: परिषदीय शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट, ऑनलाइन होंगे काम
Mon, 10 Jul 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1582 परिषदीय विद्यालयाें के प्रधानाध्यापक व एक-एक शिक्षक बहुत से कार्य ऑनलाइन करेंगे। इसके लिए उन्हें टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। अगस्त माह तक टेबलेट मिलने के बाद शिक्षक डीबीटी, एमडीएम के साथ अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रिपोर्ट ऑनलाइन भेजेंगे। इसके साथ ही उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज करानी होगी।
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने व योजनाओं का बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए योजानाओं से संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध के निर्देश हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल में अलग-अलग एप अपलोड करने पड़ रहे हैं। कई बार मोबाइल फोन संबंधी दिक्कतों के चलते ऑनलाइन जानकारियां देने में शिक्षक आनाकानी करते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए शासन ने सभी प्रधानाध्यापकों व विद्यालय के एक शिक्षक को टैबलेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
जिले में 1582 परिषदीय विद्यालय हैं। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि हर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक को एक-एक टैबलेट दिया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही डीबीटी, एमडीएम योजनाओं के बारे में जानकारी ऑनलाइन दी जाएगी। दीक्षा एप, प्रेरणा एप के साथ ही अन्य एप अपलोड कर उनके माध्यम से विस्तृत जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
टैबलेट से कई कार्यों में मिलेगी मदद
जिले के सभी 1582 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक को शीघ्र ही टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। टैबलेट की उपलब्धता के बाद कई तरह के जरूरी कार्यों में मदद मिलेगी।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए