फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Surendra Kumar Verma, IPS suffering from cancer died at KGMU

कैंसर से पीड़ित आईपीएस सुरेंद्र कुमार वर्मा का केजीएमयू में निधन

Tue, 06 Sep 2016 10:48 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 06 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Surendra Kumar Verma, IPS suffering from cancer died at KGMU
सुरेन्द्र वर्मा (फाईल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी सीबीसीआईडी के एसपी आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा (54) का मंगलवार सुबह केजीएमयू में निधन हो गया। वह ओरल कैंसर से पीड़ित थे और बीते करीब एक महीने से केजीएमयू में उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन


उनके निधन की खबर सुनते पहले केजीएमयू फिर विनीतखंड स्थित आवास पर पुलिस अधिकारियों का तांता लग गया। देर शाम परिवारीजन शव लेकर अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील क्षेत्र स्थित पैतृक गांव बहरजवापुर गोलपुर   पहुंच गए। बुधवार को टांडा के महादेवा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार वर्मा ने 1986 में उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सेवा में आए थे। वह आजमगढ़, इटावा, अभिसूचना विभाग, कानपुर नगर, सीबीसीआईडी, फिरोजाबाद, गोंडा, सुल्तानपुर में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल 1998 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति के बाद वह गाजीपुर, 11 वाहिनी पीएसी सीतापुर, एटा, गोरखपुर, इटावा, अलीगढ़, हरदोई, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, शाहजहांपुर, रायबरेली, एसीओ, पीटीसी सीतापुर में नियुक्त रहे। दिसंबर 2012 में वह आईपीएस बन गए।

इसके बाद पीटीसी सीतापुर, प्रतापगढ़, अभिसूचना मुख्यालय, एटा व वर्तमान में सीबीसीआईडी मुख्यालय में उनकी तैनाती रही। उनके निधन की खबर सुनते ही राजधानी व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके एकलौता बेटा पार्थ वर्मा है जो सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है।

डीजीपी जावीद अहमद सहित पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उधर, केजीएमयू के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि करीब दस दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

मेडिसिन विभाग के डॉ. अविनाश अग्रवाल उनका उपचार कर रहे थे। उनका कैंसर काफी फैल चुका था। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी रही लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। सुरेंद्र वर्मा ने बीते दिनों ही अपने पिता स्व. राममूर्ति वर्मा की स्मृति में उनके नाम पर गांव में एक कॉलेज की स्थापना भी कराई थी।

क्षेत्र में अपने मृदु व्यवहार के कारण वे खासे लोकप्रिय भी थे। मंगलवार को वर्मा के निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। शुभचिंतकों व रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरु हो गया।


पूर्वमंत्री लालजी वर्मा, जिपंस साधु वर्मा, सपा नेता गिरीश वर्मा, रामकेस वर्मा, विकास पटेल, गौरीशंकर वर्मा, मारकण्डेय वर्मा, केशव पटेल व अवनीन्द्र वर्मा ने भी निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। देर सायं पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जिपंस साधु वर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार बुधवार को टांडा के महादेवा घाट पर सुबह साढ़े 10 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed