फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   sudhir took over the reins of development

सुधीर ने संभाली विकास की कमान

Thu, 14 Jan 2016 10:14 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
sudhir took over the reins of development

वे गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर के निकट खुले मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ के बाद संबोधित कर रहे थे।उन्होने कहा कि वे दल या जाति धर्म से ऊपर उठकर जिले का विकास तय करेंगे। इसमें सभी वरिष्ठों का मार्गदर्शन व युवाओं का सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन


कहा कि अब सभी जिला पंचायत सदस्य उनके अपने हैं। वे बगैर किसी भेदभाव के सभी के क्षेत्र में विकास के कार्य सुनिश्चित कराएंगे। सदस्यों के साथ साथ पूरे जिले के लोगों की जो भावनाएं उनके साथ जुड़ी रही हैं, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे। श्री सिंह ने सदस्यों से कहा कि वे किसी प्रकार का कोई भ्रम न रखें।
विज्ञापन


इसके पूर्व जिलाधिकारी ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत में कमीशन से काम बंद करना होगा। यह शिकायत नहीं आनी चाहिए कि किसी काम में किसी तरह को कोई कमीशन किसी स्तर पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पराजित हुए लोग इतने हताश हैं कि वे लगातार अपना बयान बदल रहे हैं। उन्हें पहले यह तय कर लेना चाहिए कि उनकी हार का असली कारण क्या है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इससे जिले में अधिकांश लोगों का विश्वास बढ़ा है।

सभी को मिलकर विकास के काम और तेजी से आगे बढ़ाने होंगे। मंत्री श्री वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को बधाई दी, कहा कि सपा पहली बार इस जिले में अध्यक्ष के पद पर काबिज हुई है। ऐसे में नजीर पेश करते हुए कमीशन रहित काम सुनिश्चित करना होगा।

किसी स्तर पर किसी काम में कमीशन लेने की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए। जिलाधिकारी कहा कि क्षेत्र के विकास में पंचायती राज व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्थान होता है। ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए क्षेत्र के विकास में बढ़ चढ़कर योगदान देना होगा।

उम्मीद है कि नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। कहा कि जिले के विकास में प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरालाल यादव ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर अध्यक्ष को आगे बढना होगा।


इस दौरान राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त विद्यावती राजभर, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य मालती वर्मा, टांडा विधायक अजीमुलहक पहलवान, आलापुर विधायक भीमप्रसाद सोनकर, भीटी ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, मलखान सिंह, डा. सूर्यप्रकाश तिवारी, इंजीनियर दिनेश चौधरी, अनिल मिश्र, कलाम मोहम्मद खां, गुलाब जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed