फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students presented cultural programs

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sun, 14 Mar 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Students presented cultural programs
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित मां ब्रम्हादेवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बाद में मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में उन्हें बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। ऐसा करने से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इस प्रकार के कार्यक्रम से कॉलेज के माहौल के बारे में भी पता चलता है। नृत्य व नाट्य कला भारतीय संस्कृति की मुख्य पहचान है। विश्वभर में भारतीय संस्कृति की अलग पहचान है। हम सभी को अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रबंधक चंद्रदेव पांडेय ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बाद में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. तारा वर्मा, सुमित्रा देवी, प्रियंका तिवारी, रामआचार्य मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed