{"_id":"5d39e7d58ebc3e6d1b73f3c6","slug":"student-ambedkar-nagar-news-lko472794423","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कैरियर के लिए गुरुजनों व सीनियर्स से परामर्श लें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कैरियर के लिए गुरुजनों व सीनियर्स से परामर्श लें युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। युवाओं को सही समय पर सही निर्णय व सही दिशा चुनने की जरूरत होती है। युवाओं को अपने बेहतर करियर के लिए हमेशा सतर्क व सजग रहना चाहिए। गुरुजनों के साथ साथ अपने सीनियरों से बेहतर करियर के लिए विचार-विमर्श करना जरूरी होता है। युवाओं को हमेशा अध्ययन के साथ ग्रुप डिस्कशन भी करते रहना चाहिए। इससे उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होती हैं।
ये विचार गुरुवार को टांडा नगर के डीएवी विद्यालय में आयोजित युवा परामर्श कार्यक्रम में सिग्मा शिक्षण संस्थान प्रबंधक राहुल पटेल ने व्यक्त किए। कहा कि यह प्रतिस्पर्धा का युग है। इसमें युवाओं को समय के साथ अपने आपको अपडेट रखने की जरूरत है। कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अधिकांश छात्र छात्राएं यह नहीं कर पाते वह कि किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है।
ऐसे में जरूरी है कि वह अपने गुरुजनों व सीनियर छात्र छात्राओं के संपर्क में रहें और मार्गदर्शन प्राप्त करते रहें। युवाओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में करियर तलाशने की सलाह दी। इस मौके पर विवेक यादव, आकाश द्विवेदी, संजय कुमार, विशाल वर्मा, शिवराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।