फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   STF caught the accused of robbery in Ahmedabad

Ambedkar Nagar News: अहमदाबाद में डकैती के आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा

Wed, 13 Dec 2023 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
STF caught the accused of robbery in Ahmedabad
लखनऊ। अहमदाबाद में पांच साल पहले हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर मो. शकील उर्फ कक्कू उर्फ बबलू को एसटीएफ ने मंगलवार देर रात विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। शकील पर अंबेडकरनगर में चार और अहमदाबाद में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक गुजरात में अहमदाबाद के वाडज थाना क्षेत्र में 18 मार्च 2018 को हीरा व्यवसायी से डकैती की गई थी। इसमें एक व्यक्ति की हत्या कर हीरे लूट लिए गए थे। गुजरात पुलिस ने मामले में सात बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जबकि मो. शकील उर्फ कक्कू फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस ने एसटीएफ से अनुरोध किया था। एसटीएफ के डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह की टीम ने सर्विलांस की मदद से पता लगाया कि शकील लखनऊ में मौजूद है। इसकी जानकारी गुजरात पुलिस को दी गई और। बदमाश को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि अहमदाबाद में रहने वाले फैजाबाद निवासी युवक की सूचना पर अपने साथियों प्रदीप, आशू व राना के साथ डकैती की थी। इसके बाद कुछ दिन अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़ व लखनऊ में रहने के बाद लुधियाना चला गया था। अभी अपने पुराने साथियों तथा भाई से मिलने लखनऊ आया था। उसने वर्ष 2015 में अंबेडकरनगर में बीड़ी व्यवसायी से 40 लाख की लूट की थी, जिसमें पकड़ा गया था और काफी समय जेल में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed