{"_id":"5e3d9c9d8ebc3ee5ed1e8c79","slug":"smagglers-firing-on-villagers-ambedkar-nagar-news-lko5072633154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने स्मैक तस्करों को घेरा, फायरिंग करते हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने स्मैक तस्करों को घेरा, फायरिंग करते हुए फरार
विज्ञापन
कटेहरी। थाना क्षेत्र के समैसा गांव में शुक्रवार अपराह्न दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। दरअसल, ग्रामीणों ने स्मैक तस्करों की घेराबंदी की तो वे फायरिंग करते हुए भाग निकले। बीते कई दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री के मामले सामने आ रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से आहत ग्रामीणों ने अब खुद ही मोर्चा लेना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के समैसा गांव में शुक्रवार अपराह्न एक बाइक पर सवार दो स्मैक तस्कर पहुंच गए।
उन्होंने एक युवा को स्मैक की बिक्री करने के लिए बुलाया। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। पहले से ही नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। पकड़े जाने के भय से स्मैक कारोबारियों ने हवाई फायर शुरू कर दी। इससे ग्रामीण पीछे हट गए। इसके बाद दो तीन राउंड फायरिंग करते हुए स्मैक कारोबारी बाइक से फरार होने में सफल रहे। कुछ ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अहिरौली पुलिस को भी दी।
पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीणों ने यहां पुलिस टीम का भी सांकेतिक घेराव करते हुए हंगामा किया। कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही स्मैक का धंधा तेजी से फैल रहा है। थाना प्रभारी ने इस पर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले में जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। बाद में एसओ अहिरौली संजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने स्मैक की बिक्री करने आए दो युवकों को घेरा था। वे फायरिंग करते हुए भाग निकले। मामले में कार्रवाई की जाएगी।