{"_id":"632e028f6a2514054871687c","slug":"six-samples-of-milk-filled-on-suspicion-of-adulteration-ambedkar-nagar-news-lko6497815122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के संदेह में दूध के छह नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट के संदेह में दूध के छह नमूने भरे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिलावट रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापा मारा। मिलावट की आशंका में अलग-अलग जगहों से दूध के छह नमूने लिए। टीम ने दुकानों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया। अकबरपुर में टांडा रोड पर दुग्ध विक्रेता राजमणि से दूध का नमूना, महानगर कॉलोनी में दुग्ध विक्रेता दयाराम व राजेश के पास से दूध का नमूना, नई सड़क शहजादपुर में कृष्णा डेयरी का निरीक्षण करते हुए दूध का नमूना लिया।
जलालपुर रोड पर बसखारी में दुर्गा इंटरप्राइजेज की मिल्क चिलिंग प्लांट का निरीक्षण के साथ दूध का नमूना एकत्रित किया। सुलहनतारा स्थित ज्ञान प्रकाश दुबे के प्रतिष्ठान से भी दूध का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाब चंद्र गुप्त ने बताया कि कुल छह नमूने एकत्र किए गए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस मौके पर अखिलेश मौर्य, पुरंदर यादव व हंसराज आदि मौजूद रहे।