फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sewer treatment plant will be built in Jalalpur at a cost of 40 crores

Ambedkar Nagar News: 40 करोड़ की लागत से जलालपुर में बनेगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट

Fri, 18 Apr 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 18 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sewer treatment plant will be built in Jalalpur at a cost of 40 crores
अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर पालिका लंबे समय से जल प्रदूषण और गंदगी की समस्या से जूझ रही है। नगर की आबादी एक लाख से अधिक है, जिससे घरों, दुकानों और संस्थानों से प्रतिदिन भारी मात्रा में गंदा पानी और ठोस कचरा निकलता है। जलालपुर में गंदे पानी और ठोस कचरे से सिर्फ जल स्रोत ही नहीं, बल्कि आसपास की कृषि भूमि और पर्यावरण भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोग कई वर्षों से इस समस्या को लेकर आवाज उठा रहे थे। अब आखिरकार शासन स्तर से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जल निगम नगरीय अयोध्या ने पालिका से जमीन मांगी है। इसके निर्माण के लिए 40 करोड़ 23 लाख रुपये की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब इस प्लांट के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। इस प्लांट के जरिए न केवल स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। बल्कि लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी। एसटीपी निर्माण के बाद 40 नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। वहीं नौ नालों को जोड़ा जाएगा। इस प्लांट के बाद नगर में खुले नालों से निकलने वाली गंदगी को पूरी तरह से बंद कर हो जाएगी। सभी छोटे नालों को पाइपलाइन से जोड़कर तीन मुख्य मार्गों से प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। यह व्यवस्था न केवल नगर को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि मच्छर जनित बीमारियों, जल प्रदूषण और दुर्गंध जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

------------

प्लांट में शुद्ध छोड़ा जाएगा तमसा नदी में

प्लांट के शुरू होने के बाद तमसा नदी में गंदा पानी नहीं जा सकेगा, क्योंकि फिल्टर होने के बाद साफ पानी तमसा ने छोड़ा जाएगा। इससे नदी का पानी भी शुद्ध रहेगा। अभी नालों से सीधा पानी नदी में छोड़ दिया जाता है, जिससे पानी दूषित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

जमीन की हो रही है तलाश
नगर पालिका में एसटीपी प्लांट बनना है, इसके लिए पांच हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्कता है। जमीन की तलाशने के कवायद तेज हो गई है। जैसे ही जमीन मिलती है काम को गति मिलेगी।

विवेक कुमार सिंह, जूनियर इंजीनियर, जलनिगम नगरीय अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed