फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sent electricity bill of Rs. 1.5 lakh for 8 months

Ambedkar Nagar News: आठ माह का भेज दिया डेढ़ लाख का बिजली बिल

Wed, 04 Dec 2024 12:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
Sent electricity bill of Rs. 1.5 lakh for 8 months
महरुआ (अंबेडकरनगर)। बिजली विभाग के कर्मचारियों की एक मनमानी सामने आई है। एक उपभोक्ता के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये का बिजली बिल जारी कर दिया गया। बिल देखते ही उपभोक्ता के होश उड़ गए। अब वह बिल की गड़बड़ी दूर कराने को भटकने को मजबूर है।
विज्ञापन

महरुआ विद्युत उपखंड के नरहरपुर निवासी हरीलाल ने बताया कि उसने एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन ले रखा है। एक पंखा व बल्ब का उपयोग करता है। इन दिनों पंखा भी प्रयोग में नहीं है। इसके बावजूद आठ माह का बकाया एक लाख 47 हजार 822 रुपये भेज दिया गया। बिल देखते ही वह परेशान हो गए। पीड़ित का कहना है कि वह गरीब व्यक्ति है। ऐसे में वह इतना बिल देने में असमर्थ है। यदि इसी तरह से बिल भेजा जाएगा तो आम उपभोक्ताओं की कमर टूट जाएगी। पीडि़त ने महरुआ बिजली उपकेंद्र पर लिखित शिकायत देकर बिल की त्रुटि को दूर कराने की मांग की है। उधर, जेई अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed