{"_id":"6873e6fd4eb6504169089100","slug":"scan-the-qr-code-to-complain-about-adulteration-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138485-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मिलावटखोरी की शिकायत के लिए स्कैन करें क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मिलावटखोरी की शिकायत के लिए स्कैन करें क्यूआर कोड
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी व मानकविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए कदम उठाया है। विभाग की ओर से हर दुकान पर क्यूआर कोड चस्पा किया जा रहा है। इससे ग्राहक ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे।
अब खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह होने पर ग्राहकों को शिकायत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
ग्राहकों को दुकान पर ही एक पंफलेट चस्पा मिलेगा। इस पर दुकानदार का एफएसएसएआई नंबर व नाम दर्ज होगा। ग्राहक पंफलेट पर दर्शित क्यूआर कोड स्कैन कर खरीदे गए खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक दे सकते हैं। इससे ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलेगी और शिकायत करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित पांडेय ने बताया कि सभी खाद्य दुकानों पर ग्राहक संतुष्टि फीडबैक संबंधी स्टीकर लगाए जा रहे हैं। इनमें ऑनलाइन शिकायत के लिए क्यूआर कोड भी है।