फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sawan

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्घालु

Mon, 13 Jul 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sawan
फोटो 9, अंबेडकरनगर के गायत्री मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को पूजन अर्जन करतीं महिलाएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बोल बम व जय भोलेनाथ के उद्घोष से सावन के दूसरे सोमवार को शिवमंदिर व शिवालय लगभग पूरे दिन गूंजते रहे, लेकिन पूर्व के वर्षों की तरह मंदिरों में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ज्यादातर जगहों पर एक बार में कुछ श्रद्धालुओं ने ही मंदिर में पहुंचकर न सिर्फ भगवान भोले के चरणों पर माथा टेका और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। कई मंदिरों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को पूजन-अर्चन के लिए प्रवेश करने दिया जा रहा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही यह भी दिशा-निर्देश जारी किया गया था कि पूजन-अर्चन के लिए एक साथ पांच से अधिक श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर प्रवेश न करने दिया जाए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराने का ही नतीजा रहा कि पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को भी शिवमंदिरों व शिवालयों में बज रहे भक्तिमय गीतों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय तो होता रहा, लेकिन पूर्व के वर्षों की तरह उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ काफी कम रही। पूजन अर्चन व जलाभिषेक के लिए मंदिरों व शिवालयों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई जगह सैनिटाइजर तक के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के मुख्य गेट पर पूजन-अर्चन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मंदिर पुजारी विद्यासागर पाण्डेय ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश करने दिया गया। नई सड़क स्थित काली मंदिर, शहजादपुर स्थित शिवालय, पवित्र शिवबाबा के अलावा जिले के टांडा, आलापुर, भीटी व जलालपुर तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों व शिवालयों में सोमवार को पूरे दिन बोल बम व जय भोलेनाथ के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed