{"_id":"5967ae094f1c1ba2228b46c0","slug":"sarayu-reached-near-danger-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफनाई सरयू नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। बुधवार शाम चार बजे जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर से महज 13 सेमी नीचे था तो आधी रात के बाद फिर से पानी बढ़ने लगा। गुरुवार शाम तक जलस्तर 92.590 सेमी दर्ज किया गया जो कि खतरे के निशान से महज 23 सेमी नीचे है। जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि जारी है।
विज्ञापन
इसी प्रकार पानी बढ़ता रहा, तो शुक्रवार देर शाम वह खतरे का निशान पार कर जाएगा। इससे माझा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। उनमें हड़कंप मचा है। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश और नेपाल के छोड़े गए पानी के चलते सरयू नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव लगातार जारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेमी नीचे पहुंच गया था। इस पर निकटवर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ प्रशासन ने भी कुछ राहत की सांस ली। बुधवार को एक बार फिर पानी बढ़ा। शाम चार बजे जलस्तर 92.600 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम जलस्तर में कुछ कमी दर्ज की गई लेकिन गुरुवार सुबह तक जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि देखी गई। एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि के साथ गुरुवार शाम चार बजे जलस्तर 92.590 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के लाल निशान से महज 23 सेमी नीचे है। वृद्धि की रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा कि शुक्रवार देर शाम तक जलस्तर लाल निशान तक पहुंच जाएगा।
इससे माझा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। माझा उलटहवा, माझा कम्हरिया, माझा अवसानपुर, करमपुर बरसावां आदि गांव के ज्यादातर लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रशासन ने 34 बाढ़ चौकियों को सतर्क किया है। उधर एडीएम गिरिजेश त्यागी ने बताया कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों को सतर्क किया गया है।