फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akhilesh-Rahul friendship is about to break: Omprakash

टूटने वाली है अखिलेश और राहुल की दोस्ती : ओमप्रकाश

Sun, 30 Aug 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh-Rahul friendship is about to break: Omprakash
.प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर। स्रोत : ​सोशल मीडिया
अंबेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया। अंबेडकरनगर में उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोस्ती अब टूटने वाली है। दोनों के बीच सामने आ रही बयानबाजी और राजनीतिक गतिरोध से संकेत मिल रहे हैं कि राहुल गांधी सपा से दूरी बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि राहुल गांधी को अब समझ में आ गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने वाली नहीं है। ऐसे में वह सपा से किनारा कर सकते हैं, ताकि सपा से जुड़े विवादों और बदनामी का असर कांग्रेस पर न पड़े। उन्होंने अखिलेश यादव के वर्ष 2027 में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि उनका सरकार बनाने का सपना खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

पीडीए की नई परिभाषा पर निशाना : अखिलेश यादव की ओर से पीडीए की नई परिभाषा बताए जाने पर भी राजभर ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि पीडीए में ‘पेशेंस’ यानी धैर्य, ‘डिसप्लिन’ यानी अनुशासन और ‘एक्शन’ यानी कार्रवाई की बात की जा रही है तो पहले अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के लोगों को इसका पाठ पढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपीएनआईसी के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि 200 करोड़ रुपये मंजूर कराकर 850 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे जनता के हवाले किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed