फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Samajwadi Party is the benefactor of the whole society

सर्व समाज की हितैषी है समाजवादी पार्टी

Sat, 26 Jun 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party is the benefactor of the whole society
विद्युतनगर। समाजवादी पार्टी सर्व समाज की हितैषी है। अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी ने बगैर किसी भेदभाव के जनता का कार्य किया, जिसका लाभ प्रदेश की जनता आज इस महामारी में उठा रही है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने खासपुर में आयोजित समाजवादी जन चेतना कार्यक्रम में शनिवार को ये बातें कहीं।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्यों को समाजवादी जन चेतना कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच में पहुंचाया जा रहा है। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 108 एंबुलेंस तथा तमाम अस्पतालों का निर्माण अपने कार्यकाल के दौरान कराया था, जो महामारी के इस दौर में अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का आह्वान जनता से किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने यहां से सूरापुर, बिहरोजपुर, अरसांवा, हिथुरी दाऊदपुर, दरियापुर व रज्जीपुर आदि गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। मौके पर शोहराब खान, फैय्याज अंसारी, तुफैल, ताराकांत, अमरदीप, नौशाद अंसारी, हबीबुर्रहमान, जफर हयात व अब्दुल माबूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed