फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sadbhavna Express

Ambedkar Nagar News: सद्भावना एक्सप्रेस आज नहीं आएगी अकबरपुर

Tue, 05 Sep 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 05 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sadbhavna Express
अंबेडकरनगर। वाराणसी रूट पर दोहरीकरण कार्य के चलते बुधवार को सद्भावना अप एक्सप्रेस का रूट बदला रहेगा। यह ट्रेन जफराबाद से सुल्तानपुर होते हुए आगे रवाना होगी। मंगलवार को सरयू यमुना अप निरस्त रही और आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंचीं।
विज्ञापन

रेल लाइन दोहरीकरण के चलते वाराणसी से अकबरपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली आठ ट्रेनों का रूट छह सितंबर से 23 सितंबर के बीच कई दिन बदला गया है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन कार्यालय के मुताबिक यह ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में बदले रूट से चलेंगी। इस क्रम में छह सितंबर को सद्भावना अप एक्सप्रेस अकबरपुर नहीं आएगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन को जफराबाद जंक्शन से सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ भेजा जाएगा। ऐसे में बुधवार को सद्भावना एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए लोगों को तो नजदीकी सुल्तानपुर या फिर लखनऊ जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ सरयू यमुना अप एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रही। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा साबरमती डाउन मंगलवार को चार घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंचीं। दून डाउन दो घंटे, किसान डाउन दो घंटे, पटना-कोटा अप दो घंटे, दून अप तीन घंटे और ओखा-द्वारिका अप एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed