फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road Declared Rajya Marg

अकबरपुर पट्टी मार्ग को मिला अब राज्य मार्ग का दर्जा

Mon, 04 Nov 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Road Declared Rajya Marg
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर से चांदा व पट्टी होते हुए देल्हूपुर तक 101 किमी लंबे मुख्य मार्ग को अब राज्य मार्ग का दर्जा मिल गया है। राज्यमार्ग का दर्जा मिलने से आने वाले दिनों में मरम्मत आदि के लिए धन मिलने में प्राथमिकता मिलेगी। मार्ग से हर दिन गुजरने वाले हजारों लोगों को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा। इस राज्य मार्ग को एसएच 128 का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन

लोग इसका इस्तेमाल अकबरपुर से सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व इलाहाबाद तक जाने के लिए करते हैं। फिलहाल राज्यमार्ग का दर्जा मिलने का सीधा लाभ यह कि अकबरपुर में गौहन्ना के पास सालों से अधूरे पड़े सवा दो किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत हो जाएगी। इसके पीछे वजह यह है कि राज्य मार्ग का सात मीटर चौड़ा होना जरूरी है और सिर्फ इस सवा दो किमी हिस्से को छोड़कर बाकी पूरा मार्ग पहले से ही मानक चौड़ाई का है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में मौजूदा समय में दो राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 232 व एनएच 233 हैं। इसके अलावा जिले के तीन मार्ग को राज्य मार्ग का भी दर्जा प्राप्त है। गत 1 नवंबर को अकबरपुर से चांदा पट्टी होते हुए प्रतापगढ़ जनपद के देल्हूपुर तक 101 किमी लंबी सड़क को राज्य मार्ग का दर्जा दिया गया है। इसे एसएच 128 का नाम दिया गया है। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ संजय कुमार गोयल ने भेजे पत्र में इस मार्ग को राज्य मार्ग का दर्जा दिए जाने की जानकारी देते हुए संबंधित मार्ग पर सभी जरूरी प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया है। राज्यमार्ग दिए जाने से अकबरपुर से सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व इलाहाबाद तक जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग हरेकृष्ण ने बताया कि इस मार्ग को राज्य मार्ग घोषित किए जाने से जिले के लगभग 30 हजार नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन इस मार्ग से होकर गुजरने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। बताया कि मौजूदा समय में इस मार्ग पर गौहन्ना के पास सड़क की चौड़ाई करीब साढ़े पांच मीटर है।
राज्य मार्ग का दर्जा मिलने से अब इस मार्ग की चौड़ाई 7 मीटर हो जाएगी। गौहन्ना से बरधाभिउरा तक लगभग 2 किमी 200 मीटर मार्ग का चौड़ीकरण नहीं हो सका था। अब शीघ्र ही इसका भी चौड़ीकरण किया जाएगा। बताया कि अब तक जिले में तीन राज्यमागऱ मया टांडा मार्ग, लुंबनी दुद्धी मालीपुर मार्ग व बहराइच अयोध्या आजमगढ़ मार्ग था। अब इस नए मार्ग के राज्य मार्ग घोषित होने से जिले में कुल चार राज्य मार्ग हो गए हैं।
अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि अकबरपुर से चांदा पट्टी होते हुए देल्हूपुर तक के 101 किमी मार्ग को राज्य मार्ग का दर्जा दिए जाने से संबंधित सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। समय समय पर इसका नवीनीकरण होता रहेगा। इसके अलावा अन्य सहूलियतें भी यात्रियों को मिलेंगी। सड़क के निर्माण से अकबरपुर से इलाहाबाद तक की यात्रा में समय की बचत भी होगी।

अकबरपुर से चांदा पट्टी होते हुए देल्हूपुर तक राज्य मार्ग का दर्जा शासन ने दिया है। इससे सहूलियतें बढ़ जाएंगी। सड़क के बचे हुए हिस्से को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही नवीनीकरण भी समय-समय पर होता रहेगा।
शंकर्षण लाल, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed