फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rape accused sentenced to seven years

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी को सात वर्ष की सजा

Wed, 07 Dec 2022 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rape accused sentenced to seven years
दुअंबेडकरनगर। करीब छह वर्ष पहले किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा ने सात वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया है। उस पर 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। आदेश में कहा गया कि संपूर्ण रकम पीड़िता को बतौर प्रतिकर दी जाए। यदि जुर्माने की रकम न अदा की गई तो आरोपी को 15 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली में वर्ष 2016 में एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था। बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री बाग की तरफ गई थी। इस बीच बिहरोजपुर मुस्तफाबाद निवासी गुल मोहम्मद ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घर आने के बाद उसकी पुत्री ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। इन दिनों आरोपी जमानत पर था।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक रामकृष्ण पांडेय डबलर ने अदालत के समक्ष पर्याप्त साक्ष्य व गवाह भी प्रस्तुत किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आशीष वर्मा ने इस पर आरोपी को सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed