{"_id":"56eae76e4f1c1b64208b4658","slug":"protest-angry-villagers-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार की मनमानी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार की मनमानी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार दोपहर से पहले हंसवर गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट के निकट जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव के शहजाद आलम ने कहा कि पात्रों को लंबे समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समुचित मात्रा में पात्रों को राशन नहीं मिलता।
विज्ञापन
शिकायत करने पर कोटेदार अभद्रता करने लगता है। साथ ही राशन न देने की बात कहता है। वक्ताओं ने कहा कि कोटेदार की मनमानी की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। नतीजा यह है कि कोटेदार की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है जिसका खामियाजा पात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। बाद में समस्या से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस दौरान अब्दुल कादिर, रोशनजहां, मोहम्मद अकमल, जरीना खातून व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन