फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prerna canteens will open in schools, children will get nutritious food

Ambedkar Nagar News: विद्यालयों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन, बच्चों को मिलेगा पाैष्टिक आहार

Sun, 03 Aug 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 03 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Prerna canteens will open in schools, children will get nutritious food
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय, माध्यमिक सरकारी व एडेड विद्यालयों में अब प्रेरणा कैंटीन की स्थापना की जाएगी। स्वयं सहायता समूह इन कैंटीन का संचालन करेंगे। डीएम ने इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का खाका तैयार किया है। उत्तर प्रदेश में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूह के तहत संचालित प्रेरणा कैंटीन विद्यालयों में भी स्थापित की जाएंगी। इससे छात्रों व कर्मचारियों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार मिल सकेगा। इसके साथ ही महिला समूहों को भी आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इन कैंटीन का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह के तहत किया जाएगा। जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 12481 महिला स्वयं सहायता समूह संचालित है। इसमें अधिकतम 10 से 12 सदस्य होते हैं। यह कैंटीन दिन में विद्यालय समयानुसार खोली जाएगी। इससे लोगों को शुद्ध नाश्ता सस्ते दाम पर मिल सकेगा। समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, इसी मकसद से प्रेरणा कैंटीन खोलने की कवायद चल रही है। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालयों में कैंटीन स्थापित करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही काम शुरु कराया जाएगा। इसमें बीडीओ व बीईओ से सामंजस्य स्थापित करके स्थानीय स्तर पर स्वयं सहायता समूह को चिह्नित किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त स्वत: रोजगार सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम ने प्रेरणा कैंटीन खोलने के लिए आदेशित किया है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed