फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police tightens vigil to prevent untoward incident

अनहोनी रोकने के लिए पुलिस ने बरती विशेष चौकसी

Tue, 05 Jan 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police tightens vigil to prevent untoward incident
अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर में हत्या के बाद तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। दोहरे हत्याकांड के बाद किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए मल्लूपुर मजगवां गांव पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहा। हत्या के बाद से ही न सिर्फ राजेसुल्तानपुर, बल्कि छह थानों की पुलिस व पीएसी के जवान गांव में चप्पे-चप्पे पर पूरी रात तैनात रहे। मंगलवार को दिन में भी यही स्थिति रही। एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने क्षेत्र में ही कैंप कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम हत्याकांड के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम तय कर दिए। किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए आनन-फानन में कई थानों के पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, समूचा मल्लूपुर मजगवां गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। न सिर्फ राजेसुल्तानपुर, बल्कि जहांगीरगंज, आलापुर, कटका, बसखारी, जलालपुर, सम्मनपुर, जैतपुर, बेवाना, हंसवर, इब्राहिमपुर थाने की पुलिस फोर्स एक-एक कर गांव व आसपास पहुंचने लगी थी। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी भी बुला ली गई। ऐसे में देर शाम तक राजेसुल्तानपुर बाजार से लेकर मल्लूपुर गांव तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात हो गए।
विज्ञापन

रातभर पुलिसकर्मियों ने गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों में पहरा बनाए रखा। संबंधित मार्ग पर आने-जाने वाले प्रत्येक राहगीरों पर पुलिस कर्मियों की कड़ी निगाह रही। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी भी सोमवार से लेकर मंगलवार शाम तक कई चरण में राजेसुल्तानपुर तक पहुंचे। इससे पहले एएसपी लगातार पुलिस बल के साथ राजेसुल्तानपुर से मल्लूपुर गांव तक भ्रमण करते रहे। वह सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। साथ ही गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद कायम करते रहे। उन्हें भरोसा दिलाते रहे कि हत्याकांड को अंजाम देने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। वे लगातार सभी लोगोें से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे। सोमवार पूरी रात के अलावा मंगलवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed